पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • लक्ष्मीबाई चौक पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

लक्ष्मीबाई चौक पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मीबाई चौक पर पुराना ओवरब्रिज से राजगढ़ की तरफ उतरते वक्त एक स्कूटी सवार को निजी बस ने कुचल दिया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बड़वा व हाल आजाद नगर के अशोक विहार निवासी 61 वर्षीय विजय र| के रूप में हुई है। विजय र| बाजार में किसी काम से आया हुआ था। दोपहर को वह वापस घर जा रहा था। पुल से उतरते वक्त लक्ष्मीबाई चौक पर तेज गति से पीछे से आ रही एक निजी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही विजय र| सड़क पर गिर गया। बस ने उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।

हादसे के बाद चालक फरार

लक्ष्मीबाई चौक पर स्कूटी व बस की टक्कर में मृत व्यक्ति के शव को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर जाते।

शहर के बीचों-बीच तेज गति से दौड़ती हैं प्राइवेट बसें

शहर के बीचों बीच निजी बसें तेजी से दौड़ती हैं। विशेषकर लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक एरिया में आते ही स्टूडेंट्स को न चढ़ाने के चक्कर में बसों को तेज गति से दौड़ाया जाता है। स्टूडेंट्स बसों में चढ़ने के लिए पूरा दिन इधर से उधर इनके पीछे दौड़ते रहते हैं। पुलिस या फिर आरटीए इन पर लगाम ही नहीं लगा पा रहे।

खबरें और भी हैं...