पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गो पुत्र सेना अग्रोहा ने बेसहारा गोवंश के लिए रखवाई पानी की टंकियांं

गो-पुत्र सेना अग्रोहा ने बेसहारा गोवंश के लिए रखवाई पानी की टंकियांं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपुत्र सेना की अग्रोहा ईकाई के सदस्य गोवंश के लिए पानी की टंकियां रखते हुए।

हिसार | गोसेवार्थ मिशन “एक रुपया-एक रोटी” अग्रोहा ईकाई ने शहर में बेसहारा गोवंश के लिए पानी की टंकिया रखवाई। गोपुत्र सेना के प्रचारक गाेपुत्र सुनील क्रांतिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में बेसहारा घूमने वाले गोवंश की संख्या अधिक है, लेकिन उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। संगठन ने फैसला लिया कि शहर व गांव में विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकियां रखवाई जाएं। टंकियां उन्ही दुकान या घर के बाहर रखी जा रही हैं जो लोग प्रतिदिन इनमें पानी डालेंगे और सफाई भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनका 100 टंकियां रखने का लक्ष्य है। इस दौरान संदीप गोदारा, विजय बिश्नोई, विकास लांधड़ी, जसवंत सेठ, संजय, सुनील ठाकुर, सुभाष वर्मा, अमनदीप, अमित पंवार, विकास योगी, प्रवीन सहित मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...