हिसार | जिला कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भूपेंद्र गंगवा ने की। उन्होंने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि भारत र| राजीव गांधी ने देश को टेक्नालॉजी और कंप्यूटर दिया। युवा मताधिकार की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर एचपीसीसी आईटी सेल के उपाध्यक्ष नवदीप गोदारा, डीएनटी चेयरमैन भीम सिंह महेशवाल, जिला लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप वशिष्ठ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र कौर दहिया, स्नेहलता निंबल आदि रहे।
कांग्रेस भवन में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता
युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर : आधुनिक भारत के निर्माता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर हिसार युवा कांग्रेस ने रक्तदान शिविर लगाया गया। इससे पूर्व उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़ ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर विकल्प प्रदान किए, रास्ते बनाए, ऐसे प्रधानमंत्री से आज के युवाओं को सीख लेनी चाहिए। इस अवस पर कुमारी बीबो इंदौरा, वरूण गौड़, विजेंद्र हुड्डा, सतेंद्र सहारण, गौरव नाशा, मनोज कोहली, दिनेश पूनिया, अर्जुन ठाकुर, मीनू लितानी, रवि गुराना, राजेश घोड़ेला, मनोज नैन, मनोज टाक, कृष्ण, बबलू उपस्थित रहे।