हिसार | आजाद नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा में आचार्य रोहित कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन का मुख्य आधार है। कथा के सुनने से इंसान के मोक्ष के द्वार खुलते हैं। पापों का नाश होता है। 20 मई से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर आकर्षक झांकी के साथ भव्य कलश-यात्रा निकाली। भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। विनय कथूरिया ने बताया कि 20 मई से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा 26 मई तक चलेगी। 27 मई को हवन किया जाएगा। इस अवसर पर मंजू, गीता, दर्शना, सुमित्रा, रमेश मौजूद रहे।