हिसार | आरके खत्री ने पंजाब नेशनल बैंक की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में बतौर निदेशक के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने उपरांत पहली बार उन्होंने संस्थान में 30 दिवसीय कम्प्युटर अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए डिजिटल इंडिया मुहिम में कम्प्यूटर प्रशिक्षण की बड़ी भूमिका है। संस्थान ने 30 दिवसीय कम्प्यूटर अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया की आगामी दिनों में ब्यूटी पार्लर, आचार, मसाला पाउडर, डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग, मोबाइल रिपेयर आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द ही शुरू किए जायेंगे। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन गांव गंगवा में पंचायत भवन के नजदीक स्थित आर सेटी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।