हिसार | भारत विकास परिषद की वीर शाखा के तत्वाधान में 27 मई को सुबह 10 बजे लगन पैलेस, दिल्ली रोड में परिषद का दायित्व ग्रहण, कृत्रिम अंग वितरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शाखा संरक्षक महिपाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में असपाम फाउंडेशन के चेयरमैन अशोक गोयल मंगालीवाला होंगे। इस अवसर पर वीर शाखा की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत नगर के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रही 71 बेटियों को दो-दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।