हिसार | गोविंद सोनी ने दिल्ली विव में एमएससी फिजिक्स में जूनियर रिसर्च फैलोशिप में क्वालीफाई कर आॅल इंडिया में 127वां स्थान प्राप्त करते हुए हिसार स्वर्णकार समाज का नाम रोशन किया है। हिसार पहुंचने पर स्वर्णकार संघ हिसार के प्रधान रामनिवास रोडा एवं महाराजा अजमीढ़जी स्वर्णकार विकास ट्रस्ट हिसार के प्रधान विजय बिट्टू सोनी की अध्यक्षता में युवा स्वर्णकार संगठन हरियाणा के संरक्षक मनोज सोनी बाबा एवं प्रदेशाध्यक्ष विनोद तोसावड़ विरेन्द्र सोनी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया।