वार्ड 20 में जुड़े ग्रीन पार्क, भामाशाह नगर, लाजपत नगर व अग्रवाल काॅलोनी स्थित पार्कों के नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए कार्य शुरू हो गया है। पार्षद रेखा ऐरन, निगरानी कमेटी भाजपा के चेयरमैन हनुमान ऐरन, एमई प्रवीण वर्मा व जेई कर्मपाल ने यहां विकास कार्यों का जायजा लिया।
ग्रीन पार्क के तिकोना पार्क, ऑफिसर काॅलोनी पार्क, मेन पार्क व एक अन्य पार्क में धौलपुर पत्थर लगाकर उसके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही भामाशाह नगर में भी पार्क का भी सौंदर्यीकरण कार्य चालू है। वार्ड में नए जुड़े क्रांतिमान पार्क में धौलपुर पत्थर, फव्वारे व झूले लगाकर सौंदर्य किया जा रहा है। वहीं विवेक विहार के पार्क में भी पत्थर लगाए जा रहे हैं। प्रीति नगर में सड़कों की रिपेयरिंग शुरू कर दी गई है। लाजपत नगर की सभी सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य जारी है। रेखा ऐरन ने बताया कि शहर के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान को भी चारदीवारी पर धौलपुर पत्थर लगाकर व लोहे की ग्रिल लगाकर वहां का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।