पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • योजनाओं से जिन लोगों को फायदा हुआ उनका फीडबैक पार्टी को दें : सौरभ

योजनाओं से जिन लोगों को फायदा हुआ उनका फीडबैक पार्टी को दें : सौरभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भाजपा युवा मोर्चा की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूणदत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेश अनेजा व संदीप गोयल ने किया। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरव चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राजस्थान के प्रभारी वरुण श्योराण व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सौरव चौधरी ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को लेकर आम जनता के बीच अधिक से अधिक प्रचार करने के लिए कहा। इन योजनाओं से जिन लोगों को फायदा हुआ है उनसे फीडबैक लेकर आगे भेजें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश मिर्जापुर, जिला उपाध्यक्ष अमर पातड़, जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक वाइस चेयरमैन रविंद्र रोकी नलवा, देवेंद्र शर्मा, रविंद्र यादव, राममेहर मलिक, पीयूष पावा, प्रिंस शर्मा व अनिल कैरो सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...