निजी बस ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत
हिसार | लक्ष्मीबाई चौक पर पुराना ओवरब्रिज से राजगढ़ की तरफ उतरते वक्त एक स्कूटी सवार को निजी बस ने कुचल दिया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बड़वा व हाल आजाद नगर के अशोक विहार निवासी 61 वर्षीय विजय र| के रूप में हुई है। विजय र| बाजार में किसी काम से आया हुआ था। दोपहर को वह वापस घर जा रहा था। पुल से उतरते वक्त लक्ष्मीबाई चौक पर तेज गति से पीछे से आ रही एक निजी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही विजय र| सड़क पर गिर गया। बस ने उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया अौर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।