हिसार | राजगुरु मार्केट में शॉपिंग के लिए पहुंची महिला का सिरसा की रहने वाली एक महिला ने बैग काटकर पर्स चोरी कर लिया। इसका पता चलते ही ग्राहक ने शोर मचा दिया और पर्स चोरी करने वाली महिला को काबू कर लिया। इसकी जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी राकेश ने मौके पर जाकर पूछताछ की। पता चला कि महिला ने पर्स चुराया था, जोकि बरामद हो गया है। महिला ग्राहक से शिकायत देने के लिए कहा तो जवाब मिला कि हमारा पर्स मिल गया है। अब कोई शिकायत नहीं करनी है। इसके चलते महिला को छोड़ दिया।