पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घरेलू कनेक्शन पर चलती मिली मैकेनिकल शॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम की टीम ने सिविल लाइन एरिया में छापेमारी कर 13 चोरी के मामले पकड़े हैं। बालसमंद रोड पर चंदन नगर एरिया में निगम की टीम ने दो उपभोक्ताओं को घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल काम कर रहे दुकान मालिकों की एलएलवन भरी। इनमें से एक उपभोक्ता किरयाणा की दुकान में फ्रिजर इत्यादि चला रहा था तो दूसरे कनेक्शन पर मैकेनिकल वर्क की शॉप चलाई जा रही थी। पटेल नगर व चंदन नगर में कुल 13 चोरी के केस पकड़े गए।

कनेक्शन ऑफ कर चला रहे थे डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन

पटेल नगर में तीन उपभोक्ताओं ने मीटर से आ रही सप्लाई को बंद किया हुआ था और डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन लगाकर घर के उपकरण चलाए जा रहे थे। इसके अलावा बाकी कनेक्शन ऐसे थे जो डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन से ही बिजली यूज कर रहे थे।

8 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी

बिजली निगम के सिविल लाइन सब डिविजन के एसडीओ रविंद्र कुमार घणघस ने बताया कि 13 चोरी के केस में करीब 8 किलोवाट लोड चल रहा था। इन सब मामलों में जुर्माना लगाया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा उन्होंने उपभोक्ताओं को जरूरत के हिसाब से बिजली यूज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों लोड अधिक है और उत्पादन कम है जिसके कारण बिजली कट लग रहे हैं।

खबरें और भी हैं...