चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हौटा) ने एच फेक्टो के 22 मई को पंचकूला में शिक्षा सदन के सामने दिए जाने वाले का समर्थन किया है।
धरने के समर्थन में 22 मई को एचएयू और उसके बाहरी केंद्रों के शिक्षक अपनी ड्यूटी के दौरान काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। वहीं कुछ शिक्षक पंचकूला भी धरने में शामिल हाेंगे। एचफेक्टो द्वारा यह धरना शिक्षकों के लिए अभी तक 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू न किए जाने के रोष स्वरूप दिया जा रहा है।
पी-एचडी डिग्री धारकों को मिले 5 एडवांस इंक्रीमेंट
केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की तर्ज पर सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष तथा पी-एचडी डिग्रीधारकों को 5 एडवांस इंक्रीमेंट का प्रावधान करने की भी मांग है। हौटा प्रधान डॉ. करमल सिंह मलिक के अनुसार 22 मई को शिक्षण कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा। केवल काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया जाएगा।