पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हेल्थ अवेयरनेस और सेनेट्री पैड डिस्ट्रीब्यूशन कैम्प

हेल्थ अवेयरनेस और सेनेट्री पैड डिस्ट्रीब्यूशन कैम्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर पिंकिश फाउंडेशन की ब्रांच हिसार निर्भया ने रोट्ररी क्लब के सदस्यों के सहयोग से न्यू ऋषि नगर में हेल्थ अवेयरनेस व सेनेट्री पैड्स कैम्प ऑर्गेनाइज किया। कैम्प की मुख्यातिथि अनीता भंडारी (आर्यन स्कूल की प्रिंसिपल) रही। उन्होंनें कहा कि स्वच्छता पर ध्यान नहीं देंगे तो हमें बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं को सेनेट्री पैड्स पैकेट भी बांटे। साथ ही एक पहचान कार्ड भी दिया गया ताकि महिलाएं हर महीने एक पैड पैकेट हिसार निर्भया के आॅफिस से ले सकें। करीबन 100 पैकेट बांटे गए। रोटरी क्लब के सदस्यों में से प्रेजिडेंट पंकज बुडाकिया, मीनाक्षी बुडाकिया, चेयरपर्सन अनीता भंडारी इत्यादि मौजूद रहे। पिंकिश सदस्यों में से प्रेजिडेंट आरती गर्ग, सेक्रेट्री निकिता सिंगल, ममता गोयल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...