जीजेयू में शैक्षणिक सत्र 2018-19 से बीएससी इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) व पीजी डिप्लोमा इन योग एंड फिजियोथेरेपी का कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सों सहित विभिन्न कोर्सों में दाखिलों के लिए जीजेयू का ऑनलाइन दाखिला पोर्टल शुरू कर दिया है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि को देखते हुए ये दोनों कोर्स विश्वविद्यालय में शुरू किए गए हैं। प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों में इकोनॉमिक्स को बीए के साथ जोड़कर पढ़ाया जा रहा है। बीएससी इकोनॉमिक्स ट्रेडिशनल के साथ-साथ एडवांस कोर्स भी है। इकोनॉमिक्स विषय की सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी कम्पनियों में भी बहुत मांग है। विश्वविद्यालय द्वारा योग कोर्स को फिजियोथैरेपी के साथ जोड़ा गया है, ताकि योग के साथ-साथ विद्यार्थी फिजियोथैरेपी की जानकारी भी प्राप्त कर सकें।
8 जून तक बीएससी इकोनॉमिक्स में ले सकते हैं दाखिला
कुलसचिव डाॅ. अनिल कुमार पुंडीर ने बताया कि जीजेयू में बीएससी इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून, 2018 है। पीजी डिप्लोमा इन योग एंड फिजियोथैरेपी में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून, 2018 की है। बीएससी इकोनॉमिक्स में दाखिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पीजी डिप्लोमा इन योगा एंड फिजियोथेरेपी में दाखिले शैक्षणिक योग्यता की मेरिट के आधार पर होंगे। प्रवेश परीक्षा का सिलेबस व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।