घरेलू कनेक्शन पर चला रहे थे फ्रिजर व मैकेनिकल शॉप, बिजली निगम टीम ने चोरी के 13 मामले पकड़े
हिसार | बिजली निगम की टीम ने सिविल लाइन एरिया में छापेमारी कर 13 चोरी के मामले पकड़े हैं। बालसमंद रोड पर चंदन नगर एरिया में निगम की टीम ने दो उपभोक्ताओं को घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल काम कर रहे दुकान मालिकों की एलएलवन भरी। इनमें से एक उपभोक्ता किरयाणा की दुकान में फ्रिजर इत्यादि चला रहा था तो दूसरे कनेक्शन पर मैकेनिकल वर्क की शॉप चलाई जा रही थी। पटेल नगर व चंदन नगर में कुल 13 चोरी के केस पकड़े गए। तीन उपभोक्ता मीटर से कनेक्शन ऑफ कर चला रहे थे डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन घर के उपकरण चला रहे थे।