हिसार| मुख्यमंत्री मनोहरलाल हिसार प्रवास के दौरान दूसरे दिन लोगों से मिले और कल के रोड शो पर चर्चा की। इस मौके पर विधायक डॅा कमल गुप्ता ने कहा कि कल का रोड शो ऐतिहासिक व लोगों के दिलों को छू लेने वाला रहा। पूरा शहर रोड शो में उमड़ पड़ा और मुख्यमंत्री के प्रति अपने लगाव व स्नेह को प्रदर्शित किया। शहर की जनता ने रोड शो के दौरान जितना प्रेम दिखाया वो उसे अपने जीवन में कभी भी नहीं भूला पाएंगे। विधायक डाॅ. गुप्ता ने कहा कि रोड शो की सफलता को देख कर कई विपक्षी नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं और उनको अपना राजनीतिक भविष्य धूमिल होते हुए नजर आ रहा है। उधर पंजाबी वेलफेयर सोसायटी ने सीएम से मिलकर आभार जताया। सभा के प्रधान वेद अरोड़ा, सचिव अजय बत्रा, प्रद्युमन महाजन, डॉ योगेश बिदानी, यज्ञदत्त सेहतिया, आरएल विमल एडवोकेट, विक्रांत धमीजा, अक्षय मलिक, अशोक असीजा, वीरेंद्र भुटानी, सुरेश कथूरिया आदि उपस्थित थे। कल सोसायटी की ओर से राजगुरु मार्केट में भव्य स्वागत किया गया था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान रमिंद्र शंटी व सोनू खुराना, सैनी समाज की ओर से रवि सैनी, अनिल सैनी मानी, सुरेंद्र सैनी व सैनी स्कूल की ओर से भी स्वागत किया गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह 12 क्वार्टर में भाजपा नेता व आदमपुर से चुनाव लड़ चुके कर्ण सिंह रानौलिया के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीएम से मिलने वालों में भाजपा नेत्री डॉ मीनू भुटानी, योग शिक्षिका कांता हुड्डा, जीसी नारंग, भूप सिंह रोहिल्ला, हनुमान ऐरन आदि शामिल रहे।