कर्नाटक प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मंत्री विजेंद्र कादयान शुक्रवार को कांग्रेस भवन पहुंचे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पूर्व मंत्री विजेंद्र कादियान ने कहा कि जिस प्रकार कर्नाटक में भाजपा सरकार द्वारा जनमत की हत्या की गई, उसके खिलाफ देशभर में रोष है। युवा कांग्रेस नेता कुलदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र की हत्या व संविधान का मजाक काफी महंगा पड़ेगा।
लोग सहन नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह सोहल, भूपेंद्र गंगवा, भीम सिंह महेशवाल और बिमला शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर रामफल कमांडो, संदीप वशिष्ठ, नवदीप गोदारा, राजेश श्योकंद, सज्जन गैबीपुर, सुनील शर्मा, कमला पूनिया तथा स्नेहलता समेत अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। इसी बीच कांग्रेस की बैठक में फैसला किया गया कि 21 मई को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसमें जिले के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
फव्वारा चौक पर पीएम मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।