पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जिलास्तरीय श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में यति रही प्रथम

जिलास्तरीय श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में यति रही प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा संस्कृत अकादमी के सौजन्य से संस्कृत भारती एवं संस्कृत अध्यापक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय संस्कृत श्लोकोच्चारण व व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यह प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माता लीलावती हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह सहरावत ने दीप प्रज्वलन करते हुए किया।

आचार्य पवन वत्स ने संस्कृत गीतिका के माध्यम से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विवेक मुद्गिल, हरिओम भारद्वाज, भाजपा नेता गणेश दत्त शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र यादव, स्कूल प्राचार्य राजविंद्र सिंह ढिल्लो, मुरलीधर पांडे, सुरेंद्र पानू, प्रवक्ता सुमन बैनीवाल, शिव पूजन मिश्रा, चंद्रकांता, जसवंत सिंह, हरपाल यादव, प्रवक्ता दयानंद वत्स, गोविंद वत्स, डॉ. सुरेश कुमार, संजय शास्त्री, पंडित बलराज वत्स, विजेंद्र शास्त्री आदि मौजूद थे।

संस्कृत भारती और संस्कृत अध्यापक संघ के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजन

जिलास्तरीय निबंध स्पर्धा में निशु रहीं प्रथम

हिसार। जीएनजेएन गोयनका कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने जिलास्तरीय गीता निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की 8वीं की छात्रा कुमारी निशु ने इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता श्रीकृष्ण प्रणामी बाल सेवा आश्रम कैमरी में हुई थी। छात्रा कुमारी निशु को नकद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान नारायण दास बंसल, महासचिव द्वारका प्रसाद दुर्जनपुरिया आदि मौजूद थे।

संस्कृत श्लोकोच्चारण व व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथिगण।

ये रहे परिणाम

वरिष्ठ वर्ग में श्लोकोचारण प्रतियोगिता में केएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा यति ने पहला, गंगवा की छात्रा उर्मिला ने दूसरा तथा भकलाना की छात्रा स्वीटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग की व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गंगवा स्कूल की छात्रा रेणू व मनीषा प्रथम, कोहली स्कूल के विद्यार्थी पंकज व राखी द्वितीय तथा खरड़ अलीपुर के चेतन व आशीष तृतीय स्थान पर रहे।

खबरें और भी हैं...