पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पैसों के लेन देने को लेकर प्रॉपर्टी डीलर के साझेदार ने निगला जहर

पैसों के लेन-देने को लेकर प्रॉपर्टी डीलर के साझेदार ने निगला जहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी | शहर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले गांव नलोई के एक युवक ने जहर निगल लिया। युवक को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां वीरवार देर रात उसकी मौत हो गई। युवक ने मरने से पुलिस का बयान दिए कि उसके साझेदार ने उसके लेनदेन का हिसाब नहीं किया। जिससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगला। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर धर्मबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गांव नलोई का रमेश सिवानी में प्रॉपर्टी का काम धर्मबीर के साथ मिलकर करता था। रमेश ने 16 मई को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। रमेश ने जहर अपने प्रॉपर्टी में साझेदार धर्मबीर की कृषि यंत्र की फैक्टरी में निगला। जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने हिसार के निजी अस्पताल में बयान दर्ज किए। रमेश ने मरने से पहले पुलिस को बयान में कहा था कि धर्मबीर के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है। धर्मबीर के साथ मिलकर कई प्लाॅट लिए हैं। पैसों के लेनदेन के बारे में धर्मबीर से कई बार कहा लेकिन उसने हिसाब नहीं किया। जिसके चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस को बयान देने के बाद रमेश ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विक्रम मान ने बताया कि रमेश के बयान पर पुलिस ने धर्मबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...