पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने बांटी सिलाई मशीनें

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने बांटी सिलाई मशीनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | गांव सदलपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा हिसार जिले की अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए पांच दिवसीय वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. सुनील ढांडा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में हिसार जिले की अनुसूचित जाति की 30 महिलाओं ने भाग लिया। जिसके तहत शुक्रवार को प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को स्वरोजगार के लिए नि:शुल्क सिलाई मशीन व प्रेस बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के प्रबंधन बोर्ड की नवनियुक्त महिला सदस्य सुदेश चौधरी ने शिरकत की।

खबरें और भी हैं...