हिसार | पीएनबी रिटायर्ड स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की मीटिंग अमरनाथ झूथरा ट्रस्ट धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता आनंद देव ने की। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों जैसे पेंशन व फेमिली पेंशन में वृद्धि, वीआरएस कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में कटौती की बहाली, बैंक कर्मियों को बढ़ी हुई दरों पर ग्रेच्युटी भुगतान में भेदभाव आदि को लेकर बैंक प्रबंधन व सरकार के उदासीन रवैये पर रोष प्रकट किया गया। यह मांग भी की गई कि आईबीए के साथ युनाइटेड फोरम की वर्तमान में चल रही वेतन वृद्धि की वार्ता में उपरोक्त मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। मीटिंग में महासचिव आरके शर्मा ने सभा को संबोधित किया।