फसल बीमा योजना में किसानों की गलतियों को लेकर बीमा कंपनी कोर्ट की शरण में जा सकती है। एक दर्जन से अधिक मामले बीमा कंपनी के लिए सिरदर्द बन गए हैं। दरअसल, इन 15 मामलों में वह किसान शामिल हैं, जिन्होंने अधिक मुआवजा लेने के लिए किसी बाेई गई फसल को न दिखाकर दूसरी फसल के नाम पर मुआवजा करा दिया।
नुकसान में सर्वे हुआ तो वह फसल कोई दूसरी मिली। वहीं कुछ मामले ऐसे हैं जिनमें किसान ने कागजी कार्यवाही करते समय अपने घर का पता दिया जबकि उसके खेत दूसरे गांव में हैं। एेसे सभी किसान अब मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए हैं। ऐसे में अब कोई समाधान नहीं निकला तो बीमा कंपनी कोर्ट जा सकती है। वहीं खरीफ व रबी के करीब 100 करोड़ रुपयों का मुआवजा कब तक आएगा इसकी राह भी किसान ताक रहे हैं। हालांकि कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि 15 दिन तक धनराशि आने की उम्मीद है।