हिसार | डीजीपी के आदेश पर हिसार पुलिस ने शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर अलसुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थानों की 80 फीसद पुलिस सड़कों पर नाके लगा तैनात रही। वाहनों की तलाशी लेने के अलावा चालकों का नाम-पता रजिस्टर में नोट किया। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ करके अजनबी पर्चा भी भरा। शहर में प्रवेश व निकासी रूटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हर चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात थे। यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर चालकों का चालान काटने के साथ वाहन भी जब्त किए। सभी डीएसपी ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करके नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन अभियान का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहकर गहनता से वाहनों की जांच संबंधी दिशा-निर्देश दिए हैं।