पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डिप्टी मेयर के घर के सामने मांस और कचरा बिखेरा, निगम की आठ ब्रांचों में भी काम ठप, 10 दिन बाद प्रशासन नहीं खुलवा पाया ताले

डिप्टी मेयर के घर के सामने मांस और कचरा बिखेरा, निगम की आठ ब्रांचों में भी काम ठप, 10 दिन बाद प्रशासन नहीं खुलवा पाया ताले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 9 मई से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। इसके चलते निगम में 10 दिन से कामकाज ठप है। सरकार ने 12 मई को एस्मा कानून लगाया बावजूद इसकेे सफाई तो दूर जिला प्रशासन व निगम कमिश्नर नागरिक सेवा केंद्र का गेट तक नहीं खुलवा पाया रहा है। इस कारण निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, रिहायशी, आय, जाति व मैरिज प्रमाणपत्र सहित हाउस टैक्स,नक्शा पास करवाना, पीएमएवाई योजना व बीपीएल कार्ड संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे।

अनिश्चितकालीन हड़ताली कर्मचारियों ने पारिजात चौक पर शुक्रवार को स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। उधर डिप्टी मेयर भीम महाजन के घर के सामने गली में रात करीब सवा 9 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने मांस व कचरे के तीन कट्टे फेंककर गली में कचरा फैला दिया। इसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की गई। देर रात डिप्टी मेयर के घर के आगे से कचरा सफाई कर दी गई थी।

21 मई को जिलेभर में थाली बजाकर किया जाएगा प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन प्रधान प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने पारिजात चौक पर प्रदेश की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पूतला फूंका कर अपना रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के बाद फैसला लिया गया कि 19 मई को विधायक डॉ. कमल गुप्ता का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद 21 मई सोमवार को हिसार, बरवाला, हांसी,नारनौंद व उकलाना में प्रदेश सरकार को नींद से जगाने के लिए थाली बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रधान प्रवीन ने कहा कि सरकार मांगें न मानकर कर्मचारियों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर कर रही है। इसके साथ निगम की अन्य शाखाओं के कर्मचारी व यूएलबी इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने हड़ताल को अपना समर्थन दे दिया है। सभी हड़ताल में शामिल रहेंगे। हड़ताल पर मौजूद दमकल कर्मचारी रमेश, कश्मीर, कुलदीप व संदीप ने कहा कि दमकल कर्मचारियों को उनका रोजगार दिया जाए। फायरमैन व डाइवर की नई भर्ती कर सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सकसं के जिला प्रधान सुरेंद्र मान ने कहा कि जो संस्थाएं हड़ताल में सफाई करेंगी उनकी हम निंदा करते है।

डिप्टी मेयर घर के सामने से देर रात उठाया कचरा

गली में फेंके मांस के टूकड़े व कचरा देखते पुलिस कर्मी साथ में मौजूद डिप्टी मेयर।

सफाई कर्मचारियों को बदनाम करनेे की साजिश

शुक्रवार को पीएलए में सफाई के कार्य में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली के पहिए की हवा निकाल दी। आसपास मौजूद लोगों की मानें तो सफाई कर्मचारियों ने सफाई का विरोध किया और पहिए की हवा निकाली। उधर यूनियन प्रधान प्रवीन कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को बदनाम करने के लिए ऐसा कहा जा रहा है। हम सफाई करने वालों से हाथ जोड़कर सफाई न करने का आग्रह कर रहे हंै।

मैंने सफाई अभियान चलाया है : डिप्टी मेयर

मैंने सफाई अभियान चलाया हो सकता है कि इसके विरोध में मांस गली में फेंका गया हो। मांस डालने वाले अज्ञात थे ऐसे में मांस डालने का सही कारण पता नहीं लेकिन इस घटना की सूचना कमिश्नर को दे दी है। रात को ही सफाई कर्मचारी भेजकर सफाई का आश्वासन मिला है।\\\'\\\' भीम महाजन, डिप्टी मेयर, नगर निगम, हिसार।

हम तो सफाई के लिए आग्रह कर रहे हैं : प्रधान

डिप्टी मेयर के घर के बाहर मांस फेंकने के संबंध में मुझे कोई जनकारी नहीं है। ऐसा हुआ है तो गलत है। हम तो हड़ताल में सफाई करने वालों से हाथ जोड़कर सफाई न करने का आग्रह कर रहे हैं। इससे ज्यादा हमारी तरफ से काई विरोध नहीं हुआ है।\\\'\\\' प्रवीन कुमार, प्रधान, नपा कर्मचारी संघ हिसार।

इधर... डीसी ने स्वच्छता के लिए बुलाई बैठक, 23 में से केवल 6 पार्षद ही पहुंचे

हिसार | शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा के प्रधान सचिव ने 12 मई को एस्मा लागू करने और हड़ताल के कारण बनी स्थिति से प्रभावित निगम की सेवाएं सुचारु करने के लिए मेयर व पार्षदों के साथ बैठक करने के आदेश दिए थे। प्रधान सचिव के आदेशों के 6 दिन बाद डीसी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बेहतर रणनीति तैयार करना था। मगर हाल ये थे कि निगम के 23 में से मेयर सहित मात्र 6 पार्षद ही बैठक में पहुंचे। उधर, शहर में कई सामाजिक संस्था है जबकि बैठक में 3-4 संस्थाओं के ही प्रतिनिधि पहुंचे। ऐसे में बैठक बेनतीजा रही। अब शनिवार को फिर से बैठक बुलाई है, जिसमें शुक्रवार को डीसी आॅफिस में हुई बैठक में आए सुझावों पर विचार-विमर्श कर शहर को स्वच्छ बनाने की रणनीति बनाई जाएगी।

स्वच्छता के नाम पर ढोंग करने वाले भाजपा नेता अब गायब : नरवाल

हिसार | शहर में सफाई व्यवस्था का कई दिन से बुरा हाल है। स्वच्छता अभियान चलाने का ढोंग करने वाले भाजपा नेता अब सफाई अभियान चलाने का नाम नहीं ले रहे। यह आरोप लगाते हुए युवा इनेलो के हिसार हलका के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र नरवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाने की इस समय सबसे अधिक जरूरत है, क्योंकि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके कारण शहर में बीमारियां फैलने की आशंका बन गई है।

हिसार सहित पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था चरमराने के लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद के कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है और उनको आंदोलन के लिए भड़का रही है।

बैठक केवल औपचारिकता के लिए बुलाई : गोयल

शहर में हड़ताल से बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था से परेशान जनता को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने डीसी ऑफिस में बैठक बुलाई। डीसी अशोक कुमार व मेयर शकुंतला राजलीवाला सहित डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद कर्मवीर ढिल्लो, नरेंद्र शर्मा, महेंद्र जुनेजा, प्रीतम सैनी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता रतन सैनी, निगरानी कमेटी चेयरमैन हनुमान ऐरन सहित निगम कमिश्नर अशोक बंसल, जेसी जयवीर यादव व एसई रामजीलाल के अलावा पुलिस अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। पार्षद सुरेश गोयल ने कहा कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया। वहीं सामाजिक संस्थाओं की बात की जा तो स्वच्छ सर्वेक्षण में फील्ड में कार्य करने वाली संस्थाओं का प्रशासन ने डेटा जुटाया जबकि 4-5 सामाजिक संस्थाओं को बुलाकर बैठक की औपचारिकता कर दी।

बैठक में आए सुझाव

संस्था पदाधिकारी ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों का सहयोग लिया जाए।

एनसीसी, एनएसएस व सीनियर क्लास के बच्चों को साथ लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

पार्षद अपने स्तर पर एक या दो सफाई कर्मचारी के नाम दें ताकि ठेके के माध्यम से उनका चयन कर सफाई हो।

पार्षद जनता को अपने साथ जोड़ें, हो सके तो प्रत्येक पार्षद 40 से 50 क्षेत्रवासियों को साथ लेकर सफाई कार्य में सहयोग करें।

डीसी, कमिश्नर, मेयर व पार्षद सब स्वच्छता अभियान में सड़क पर आए।

स्वच्छता में सहयोग करने वालों को पुलिस सुरक्षा का मिला आश्वासन।

डीसी के साथ सफाई के मुद्दे पर बैठक हुई है। जिसमें डीसी व कमिश्नर से पार्षद व संस्थाओं के बीच बातचीत हुई। प्रशासन सफाई के लिए क्या कदम उठाएगा इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। शनिवार को बैठक के बाद प्रशासन फैसला लेगा।\\\'\\\' शकुंतला राजलीवाला, मेयर, नगर निगम हिसार।

खबरें और भी हैं...