पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सोसायटियों में घोटालों के खिलाफ सर्वजन समाज पार्टी का धरना कल

सोसायटियों में घोटालों के खिलाफ सर्वजन समाज पार्टी का धरना कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शहर की एक दर्जन से ज्यादा सोसायटियों में करोड़ों रुपये के घोटालों व अधिकारियों की मिलीभगत के खिलाफ सर्वजन समाज पार्टी 20 मई को धरना देगी। यह धरना शहीद मदन लाल ढींगड़ा चौक पर लगाया जाएगा।

इस दौरान भूख हड़ताल भी होगी। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने यहां जारी बयान में कहा कि सोसायटियों ने इतने बड़े घोटाले किए हुए हैं, इसके बावजूद सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। स्थानीय रजिस्ट्रार सोसायटी कार्यालय के अधिकारी आरोपियों से मिले हुए हैं। अाने वाले समय में शहर की ओर कई सोसायटीज गोलमाल करने की फिराक में हैं। इनमें लोगों के खून-पसीने की कमाई लगी हुई हैं। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक जनता ने लिखित में शिकायत की हैं। जनता के रुपये सोसायटी एक्ट 1984 की धारा 46 के तहत सरकार वापस दे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करे और घोटाला करने वाले अधिकारियों पर भी शिकंजा कसे।

खबरें और भी हैं...