पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 14 में सैर पर निकली महिला से गहने ठगे

सेक्टर-14 में सैर पर निकली महिला से गहने ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर 14 में शुक्रवार सुबह सवा 7 बजे सैर करके घर लौट रही 60 वर्षीय सत्यभामा गोयल को एक युवक और अधेड़ ने ठग लिया। बोले कि आंटी शहर में मर्डर हुआ है। आप गहने पहनकर घूम रही हो। हमारी आरोपियों को पकड़ने की ड्यूटियां लगी हुई हैं। इन्हें आप निकालकर तुरंत कागज में लपेट लो। ठगों ने तुरंत हाथों से सोने की चूड़ियां और अंगूठी उतरवा ली। जब वृद्धा ने घर पहुंचकर देखा तो पीतल की चूड़ियां निकलीं। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी।

सिटी थाना में पहुंचकर ठगों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि इस ठग गिरोह में एक अधेड़ और 35 साल का युवक शामिल है, जो शहर में पहले भी उक्त घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सेक्टर 13, मॉडल टाउन, निरंकारी रोड, अर्बन एस्टेट, बिश्नोई काॅलोनी सहित अन्य पॉश इलाकों में एक के बाद एक ठगी कर फरार हैं। नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार का कहना है कि में ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के लिए कैमरे तलाश रहे हैं। सुराग हाथ लगते ही आराेपी ठगों को पकड़ लेंगे।

सेक्टर 13, मॉडल टाउन, निरंकारी रोड,अर्बन एस्टेट सहित कई इलाकों में ठगी करने वाले भी पकड़ से दूर

खबरें और भी हैं...