पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पुलिस ने आईटी एक्सपर्ट विनय के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

पुलिस ने आईटी एक्सपर्ट विनय के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पीएलए चौकी पुलिस ने शुक्रवार को आईटी एक्सपर्ट विनय शर्मा का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि विनय शर्मा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि किन कारणों के चलते वह परेशान था, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है। परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार देर शाम को घर आया था। इसके बाद बाथरूम में चला गया था। जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ था। तब आसपास के लोगों को बुलाकर बाथरूम का गेट तोड़कर देखा तो विनय का शव फंदे से झूलता मिला था। बता दें कि पुलिस जांच में कर्ज संबंधित बात सामने नहीं आई है। मानसिक परेशानी के चलते फंदे पर झूल गया लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक विनय शर्मा ने इंटरनेशनल स्तर की हिसार मैराथन का सफल आयोजन और पुलिस विभाग का साइबर संबंधित केस सुलझाने में अहम योगदान दिया था।

खबरें और भी हैं...