पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हड़ताली बोलेे मांगें माने जाने तक न सफाई करेंगे और न करने देंगे, देर रात तक कचरा प्वाइंटों पर डटे सफाई कर्मचारी

हड़ताली बोलेे- मांगें माने जाने तक न सफाई करेंगे और न करने देंगे, देर रात तक कचरा प्वाइंटों पर डटे सफाई कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9 मई से सफाई कर्मचारियोंं की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में अब कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ने लगा है। सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने शहर में थाली बजाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। 5 हड़ताली कर्मचारी नगर निगम के गेट के पास 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठक गए। कर्मचारियों ने एलान किया कि मांगे न माने जाने तक न काम करेंगे और न किसी को करने देंगे। निगम पहुंचे अकाउंट शाखा के अफसरों को पहले शांतिपूर्वक तरीके से कार्यालय से बाहर निकलने को कहा, जब नहीं निकले तो कर्मचारियों ने तीखे तेवर दिखाए। ऐसे में हालात गरमाते देख अफसर कार्यालय से बाहर हो गए। उधर, प्रशासन द्वारा शहर को साफ करने के प्रयास तेज करने पर मंगलवार को हड़ताल में तेजी आने के आसार बन रहे है।

कर्मचारियों की हड़ताल के 13 वें दिन अध्यक्षता प्रधान प्रवीन कुमार ने व संचालन सहसचिव राजेश बागड़ी ने किया। उनके नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने शहर मे थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। साथ ही अपनी मांगों को जायज बताते हुए जनता के सामने रखी। उधर यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रदेश मे इस हड़ताल के कारण आम जनता परेशान है । ऐसे में प्रदेश सरकार की निकाय मत्री कविता जैन प्रदेश सरकार के हड़ताली कर्मचारियों से बात करने को तैयार होने और सरकार के दरवाजे कर्मचारियो के लिए खुले होने को लेकर बयानबाजी कर आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सकसं के जिला प्रधान सुरेंद्र मान ने कहा कि जनता यदि सफाई करती है तो उनसे विनम्र प्रार्थना कर सफाई का विरोध करेंगे जबकि यदि प्रशासनिक अधिकारी या भाजपा नेता या कार्यकर्ता सड़कों पर झाडू लेकर आए तो उनका विरोध किया जाएगा। वहीं देर रात सफाई कर्मचारी शहर के मुख्य चौराहों पर बैठ गए ताकि प्रशासन के रात को सफाई अभियान का विरोध किया जा सके।

थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास करते सफाई कर्मचारी

नगर निगम के सफाई कर्मचारी थाली बजाकर प्रदर्शन करते हुए कार्यालय से पारिजात चौक की तरफ निकलते हुए।

हड़ताल पर बैठ कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में जहां धरना दिया जाना था उसे तो साफ कर दिया और वहां से कचरा उठाने की बजाए निगम कार्यालय में ही दूसरे स्थान पर फैला दिया।

हड़ताल को लेकर ये लिए निर्णय

22 मई को सकसं के आह्वान पर भाजपा सरकार के चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) की प्रतियां जलाते हुए प्रदर्शन करेंगे। क्रांतिमान पार्क में सभी विभागों के कर्मचारी इकट्ठे होकर प्रदर्शन करते हुए संकल्प पत्र की प्रतियां जलाते हुए सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करेंगे।

25 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में वर्क सस्पेंड रखेंगे।

2 घंटे रोडवेज कर्मचारी वर्क सस्पेंड रखेंगे। तारीख आगामी बैठक में तय होगी।

दमकल विभाग की सेवाओं को हड़ताली कर्मचारी नहीं करेंगे प्रभावित।

सफाई कार्य का हर हाल में विरोध होगा।

शहर में मृत जानवर व मांस के टुकड़े फेंकने मामले आए सामने

भाजपा की निगरानी कमेटी हिसार के लोकसभा अध्यक्ष प्रो. मनदीप मलिक के घर के बाहर रविवार देर रात किसी अज्ञात ने मृत गोवंश डाल दिया। प्रो. मंदीप मलिक ने कहा कि यह निंदनीय कार्य है। कुछ शरारती तत्व ऐसा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे है यह गलत है। इसके अलावा अज्ञात लोगों ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के सामने और खजानचियान बाजार एरिये में अज्ञात ने मांस के टुकड़े डाल दिए।

जीजेयू स्टाफ ने 2 घंटे दिया सांकेतिक धरना

जीजेयू में आॅल हरियाणा विश्वविद्यालय फैडरेशन के चेयरमैन व गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान चरणदास अठवाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन के पास हरियाणा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व दमकल विभाग के कर्मचारियों की लम्बे समय से चल रही हड़ताल के समर्थन में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया। सीएम के नाम कुलपति के सचिव मुकेश को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर देसराज, उदयभान,भूषण, संदीप मौजूद रहे।

शांतिनगर में ट्रांसफॉर्मर के नीचे पड़े कचरे में रात 12 बजे उठी आग की लपटें

हिसार | शहर में फैले कचरों के ढेरों में सोमवार देररात 12 बजे आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर के नीचे बने डंपिंग स्टेशन से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। ऐसे में लोग सकते में आ गए। ट्रांसफार्मर में आग लग जाती तो बड़ा धमाका ही नहीं बिजली भी गुल हो सकती थी। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग बुझाई। शांतिनगर के रात्रि 11.45 बजे ट्रांसफार्मर के नीचे बने डंपिंग स्टेशन से आग की लपटे उठते देख लोग घरों से बाहर आ गए। आग बड़े स्तर पर लगी हुई थी। आग की लपटे ट्रांसफार्मर से छू रही थी। देर रात फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। देर रात पूरे एरिया की लाइट भी काट दी गई थी। इसके अलावा शहर में विकास नगर और धांसू रोड, विजय नगर. ऑटो मार्केट, सब्जी मंडी में भी कचरे में आग लगी।

हसला के पदाधिकारी बोले कर्मचारियों की मांगें जायज

हिसार | हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान दत्त ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें जायज हैं। ठेका प्रथा तुरंत खत्म की जाए, समान काम समान वेतन लागू हो। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। दत्त ने सरकार पर हठधर्मिता व तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये सारी मांगें पूरी करने की बात भाजपा के घोषणा पत्र में हैं और अब सरकार में आने के बाद भाजपा सफाई कर्मचारियों के साथ धोखा व छलावा कर रही है।

बातचीत सेे समस्या का समाधान करना चाहिए : बजरंग

हिसार | अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को नगर निगम कर्मचारियों से बातचीत करके समस्या का समाधान करना चाहिए। जबकि हरियाणा में नगर निगम कर्मचारियों की 13 दिन से हड़ताल होने के कारण आज प्रदेश की गलियों, सड़कों व बाजारों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के ढेर लगे होने के कारण पूरे प्रदेश में महामारी फैलने की आशंका है। गर्ग ने कहा कि सरकार अपने चुनावी वायदे के अनुसार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दे और उनकी समस्या का समाधान करे। ताकि आम जन को राहत मिल सके।

शांतिनगर मे कचरे में लगी आग।

सफाई कर्मियों की मांगें माने सरकार : सैनी

हिसार | ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने हरियाणा सरकार से अपील की है कि वह हठधर्मिता छोड़कर अपनाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का बातचीत से समाधान करें। हड़ताल से सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त होकर रह गई है, मगर कर्मचारियों की मांगों को अनसुना करना उचित नहीं है। यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारी रमेश सैनी व अरूण शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अब तक की सरकारों ने सफाई कर्मचारियों का भारी शोषण व उत्पीड़न ही किया है।

खबरें और भी हैं...