पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अब मनपसंद कॉलेज में सीट मिलने पर स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेज से मिला दाखिला खुद कर सकते हैं कैंसिल

अब मनपसंद कॉलेज में सीट मिलने पर स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेज से मिला दाखिला खुद कर सकते हैं कैंसिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अपने मनपसंद कॉलेज में सीट उपलब्ध होने पर स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेज से एडमिशन खुद कैंसिल कर सकते हैं। हायर एजुकेशन ने कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस में कुछ बदलाव किए हैं। इसके अनुसार स्टूडेंट्स जब तक एक कॉलेज से अपना एडमिशन कैंसिल नहीं करता, तब तक उसे दूसरे कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर एडमिशन कैंसिल करना होगा। कैंसिल होने का सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन ही मिलेगा। जिसे दिखाकर स्टूडेंट्स अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। इसके साथ-साथ सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स भी अॉनलाइन चालान निकालकर फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं कॉलेज भी सेकंड ईयर की फीस अपने अनुसार ही अपडेट कर सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल 11,550 स्टूडेंट्स सफल रहे। जिले में पिछले सेशन में जिले के 22 डिग्री कॉलेजों में 11, 476 सीटें उपलब्ध थी। मगर अब विवि ने कॉलेजों में सीटें इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुसार कम ज्यादा की जा रही है। वहीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बाकी है। इसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि कॉलेजों में स्टूडेंट्स के लिए कितनी सीटें उपलब्ध हो पाती है।

5 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कॉलेजों में भी काउंटर लगाए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज स्टाफ के सदस्यों को ट्रेनिंग दी है। विद्यार्थी कॉलेज, साइबर कैफे, स्मार्टफोन से भी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इनमें कर सकते हैं अप्लाई

जिले के प्रमुख सरकारी कॉलेजों में राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, बाइपास रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय, गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद, एफजीएम गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर, गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला, गवर्नमेंट कॉलेज नलवा, एनएम गवर्नमेंट कॉलेज हांसी शामिल है।

सुविधा

हायर एजुकेशन ने कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस में कुछ बदलाव किए, कैंसिल होने का सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन ही मिलेगा

12वीं पास के लिए यहां है विकल्प

12वीं पास विद्यार्थियों के लिए एचएयू, जीजेयू व लुवास में भी विभिन्न कोर्सों में विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इनमें एचएयू में कॉलेज आॅफ एग्रीकल्चर में बीएससी की 307 सीटें हैं। बीएससी एग्रीकल्चर की 124 सीटें। लुवास एनिमल साइंस एंड वेटरनरी में कुल 105 सीटें हैं। इनमें कॉलेज वेटरनरी साइंस में बैचलर आॅफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी की 74 सीटें हैं। कॉलेज वेटरनरी साइंस में ही बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी की 31 सीटें हैं। वहीं जीजेयू में बीटेक, बीएससी में 862 सीटें हैं।

फार्म भरने के लिए वेंडरों की लेंगे मदद

कॉलेज मेें अॉनलाइन फार्म भरने के लिए कुछ साइबर कैफे से कोटेशन मांगी है। कोटेशन फाइनल होने पर कॉलेज में ही कुछ वेंडर को ऑनलाइन आवेदन के लिए लगाया जाएगा।\\\'\\\' पवन शर्मा, डीएन कॉलेज, हिसार।

खबरें और भी हैं...