पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा युवती ने किया सुसाइड का प्रयास

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा युवती ने किया सुसाइड का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की एक काॅलोनी में 24 वर्षीय युवती ने छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत होकर घर में फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। बहन और पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पीड़िता ने सिविल लाइन थाना की एक महिला हेड कांस्टेबल और एक पुरुष कांस्टेबल पर मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने 13 मई को हुई घटना में 21 मई की देर शाम को दो पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज कर लिया।

पीड़िता की बहन ने बताया कि एक व्यक्ति है जोकि उसकी बहन को पहले भी परेशान करता रहा है। 13 मई को पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था, तब आरोपी उनके समर्थन में आया था। उस दौरान भी उसने बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा उनके परिवार पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि मां व मामा को सिविल लाइन थाना में बुलाया गया था। वहां उन पर समझौते का दबाव बनाया, जिसका पता बहन को चला। वह मानसिक परेशान हो गई और कमरे का दरवाजा बंद करके चुन्नी का फंदा बनाकर झूल गई थी। जब दरवाजा खटखटाया तो वह बाहर नहीं निकली। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से झूल रही थी। उसने तुरंत पड़ोसियाें की मदद से कूलर हटाकर खिड़की से अंदर कूदकर बहन को फंदा काटकर नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी जान बची। अब पता चला है कि पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज किया है।

दोनों पक्षों के बयान पर केस दर्ज

सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज के अनुसार शहर की एक काॅलोनी में 13 मई को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए थे। संदेहजनक हालत पाए जाने पर रपट लिखी थी। सच्चाई जानने के लिए दोनों पक्षों को 18 मई को थाना बुलाया गया था। आपसी सहमति से बैठकर बातचीत करने के लिए लिखित में 20 मई का समय लेकर गए थे, लेकिन नहीं आए। 21 मई को युवती की मां ने बताया कि हमारी शिकायत पर कार्रवाई कर दो। इस पर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...