पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कार चालक एएसआई ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, तीनों चोटिल

कार चालक एएसआई ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, तीनों चोटिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | तलवंडी राणा के पास एक कार ने बाइक सवार भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। डॉक्टरों की मानें तो दोनों भाइयों के काफी चोटें लगी हैं, जबकि एएसआई की हालत ठीक है। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि बयान दर्ज करने के लिए सिविल अस्पताल गया था लेकिन तीनों अनफिट हैं। जींद निवासी सन्नी ने बताया कि वह अपने मामा के घर सिवानी गया था। वहां से चचेरे भाई मिंटू को साथ लेकर वापस जींद जा रहा था। वहीं, एएसआई शीला कार चालक बरवाला जा रही थी। सन्नी का आरोप है कि तलवंडी राणा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दोनों भाई बाइक समेत काफी दूर तक घसीटते चले गए। एएसआई भी चोटिल हो गई। राहगीरों ने तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। वहीं, पुलिस एवं परिचितों को एएसआई शीला ने बताया कि कार के सामने पशु आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई थी। फिलहाल तीनों घायलों के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। उधर घर में हादसे की सूचना लगते ही हड़कंप मच गया।

खबरें और भी हैं...