हिसार | चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव अधिकारियों की अध्यक्षता में सभा बुलाई गई। इसमें चुनाव अधिकारी धर्मपाल कास्वा ने प्रधान सुरेंद्र कागड़ा व महासचिव छत्तरपाल उठावाल व समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए सुरेंद्र कागड़ा, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के लिए विजेंद्र तिसावर, वाइस प्रेजिडेंट के लिए आजाद सिंह चौहान, दास बागड़ी व रोज आनंद ने उपप्रधान, छत्रपाल अठवाल महासचिव, राजकुमार पिवाल सह सचिव, भंवर लाल अठवाल प्रेस सचिव, कालू राम डाक सचिव, पवन पिवाल वित्त सचिव, मुकेश गिल ऑफिस क्लर्क, सोमपाल ऑफिस इंचार्ज, बंटी ऑडिटर, वीर कुमार, देशराज, परमा भगत, सरला देवी, जोगिंद्र मुख्य सलाहकार व सरोज, श्रीपाल, राजेश व नंदकिशोर ने एक्शन कमेटी मेंबर के रूप में शपथ ली।