हिसार | आम आदमी पार्टी की हिसार हलका की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी द्वारा प्रदेश में किए जा रहे संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा की गई। बैठक में लोकसभा संगठन मंत्री दर्शन गिल ने कहा कि पार्टी हिसार सहित प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर कर दी गई हैं। इसी के तहत 27 मई को कुरुक्षेत्र में पार्टी द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। संगठन मंत्री वेणु जैन ने बताया कि 27 मई को कुरुक्षेत्र सम्मेलन में प्रदेश के सभी उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में पार्टी के जगदीप ग्रेवाल, नवीन ढाका, अनु सूरा, आदित्य अग्रवाल, प्रवीण अरोड़ा, वीएल शर्मा, समय शर्मा, योगेश बंसल, सौरभ छाबड़ा, सौरभ जैन, चरणजीत, सविता मौजूद रहे।