पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पिछले साल के मुकाबले 0.61%गिरकर रिजल्ट रहा 66.88%, दो टॉपर के साथ हिसार 11वें से 7वें स्थान पर

पिछले साल के मुकाबले 0.61%गिरकर रिजल्ट रहा 66.88%, दो टॉपर के साथ हिसार 11वें से 7वें स्थान पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले का परिणाम 66.88 प्रतिशत रहा। इस बार के नतीजों में पिछले साल की अपेक्षा 0.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। गत वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम 67.49 प्रतिशत रहा था। रिजल्ट कम आने का कारण शिक्षण कार्य दिवस कम होना भी माना जा रहा है। क्योंकि सरकार स्कूलों में नित नई योजनाएं लागू की जा रही है। जिस कारण 2017-18 के सेशन में 324 दिनों में से 125 दिन दस प्रकार की योजनाओं में ब्रांडिंग में बिता दिए। मगर इसके बावजूद प्रदेश में जिला 7वें स्थान पर रहा। पिछले साल हिसार 11वें नंबर पर था। वहीं 2016 में हिसार 15वें नंबर पर रहा था।

बेटियां फिर रहीं आगे

मार्च में जिले से 17269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 11550 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पछाड़ा है। 12वीं की परीक्षा में लड़कियां फिर से लड़कों से आगे रही हैं। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 77 प्रतिशत रहा। वहीं लड़के केवल 58.71 प्रतिशत सफल रहे। इस वर्ष जिले से 9555 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 5610 लड़के परीक्षा में सफल रहे। वहीं 7714 लड़कियों में से 5940 परीक्षा में सफल रही। पिछले वर्ष भी लड़कियों का रिजल्ट 80.18 प्रतिशत रहा था। लड़कों का रिजल्ट 57.90 प्रतिशत रहा था।

बेटियां 77% तो बेटे 58.71% पास : 9555 लड़कों में से 5610 सफल रहे, 7714 लड़कियों में से 5940 पास

12वीं में टाॅपर पटेल नगर की हिना स्कूल टीचर्स के साथ।

हिना

साइंस संकाय

गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, पटेल नगर

आयुष

साइंस संकाय

राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय, पटेल नगर

फीस के पैसे नहीं थे, इसलिए सरकारी स्कूल में लिया दाखिला और प्रदेश में टॉपर रही हिना

सुभाष चंद्र | हिसार

हरियाणा विद्यालय बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले से दो स्टूडेंट्स ने प्रदेशभर में संयुक्त रूप से टॉप किया है। पटेल नगर निवासी हिना व सूर्य नगर स्थित होली चाइल्ड सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र नवीन दोनों ने साइंस संकाय में 500 में से 491 अंक हासिल करते हुए 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहे। खास बात यह रही कि हिना ने सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि पर एडीसी एएस मान, डीईओ बलजीत सिंह सहरावत, स्कूल प्रिंसिपल आशा भ्याण ने उसको पटेल नगर स्कूल में बधाई दी।

491

500

ये रहे जिले के होनहार

98.2 %

98.2

%

नवीन

साइंस संकाय

होली चाइल्ड स्कूल, सूर्य नगर

रिया

साइंस संकाय

गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, पटेल नगर

93 %

98.2 %

89 %

हुर्रे..वी आर स्टेट टॉपर्स

विकास

साइंस संकाय

डीसीएम सी.से. स्कूल बिठमड़ा

इन स्कूलों का परिणाम रहा बेहतर

अग्रोहा ब्लॉक के कालीरावण के गवर्नमेंट सीसे स्कूल में सभी सब्जेक्ट का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। बीईओ धनपत राम ने बताया कि 41 में से 38 स्टूडेंट पास हुए है। स्कूल के टॉपर स्टूडेंट के 94.6 प्रतिशत अंक आए हैं। पिछले वर्ष पीजीएसडी स्कूल के 281 स्टूडेंट मैरिट में थे। वहीं होली चाइल्ड स्कूल के 8 स्टूडेंट मैरिट में रहे थे।

94.2 %

गत तीन सालों का परिणाम

वर्ष रिजल्ट (%) अपीयर पास

2017 67.49 16822 11354

2016 61.57 19444 11972

2015 51.83 20038 10385

रिजल्ट गिरने का ये भी कारण : 2017-18 के सेशन में 324 में से 125 दिन योजनाओं की ब्रांडिंग में ही बीते

शिव नगर के नवीन को घर पर समानित किया गया।

हिना : कंम्प्यूटर इंजीनियर बनने का सपना : हिना ने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती है। पिता प्रेम कुमार फोटो फ्रेम विक्रेता हैं। हिना की मां पूजा ने बताया कि वो पटेल नगर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके आर्थिक हालात इतने मजबूत नहीं थे कि हिना को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा सके। इसलिए 10वीं के बाद प्राइवेट स्कूल से हटाकर पटेल नगर के सरकारी स्कूल में दाखिला दिलवाया था। हिना रोजाना सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती थी। उसने दसवीं में भी 97.6 अंक हासिल किए थे।

98.2

%

491

500

पिछले 6 वर्षों में जिले का रिजल्ट

साल प्रतिशत 2013 53.73

2014 70.92

2015 51.83

2016 61.57

2017 67.49

2018 66.88

टॉप फाइव को करेंगे सम्मानित : कुंडू

प्रदेश के टॉप पांच विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूल संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ’’ -सत्यवान कुंडू, प्रदेशाध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल संघ, हिसार।

लड़के मोबाइल पर ज्यादा समय बीताते हैं: चेयरमैन

लड़के रिजल्ट में इसलिए पिछड़ रहे हैं, क्योंकि वो पढ़ाई में कम मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत करते हैं। बेटियां पढ़ाई के प्रति गंभीर हैं। इसलिए वो लगातार लड़कों को पछाड़ रही हैं। नवीन व हिना को मैंने फोन पर बधाई दी।’’ -जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

Rs.1 लाख का ईनाम : सिंधु

स्कूल के छात्र नवीन को स्टेट में टॉप करने पर एक लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। अगर दसवीं में भी कोई छात्र टॉप करता है तो उसे भी ईनाम दिया जाएगा।’’ राजपाल सिंह सिंधु, प्रिंसिपल, होली चाइल्ड स्कूल।

नवीन बनना चाहता है डॉक्टर : शिवनगर के नवीन ने 10वीं में भी 96 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे। उसने बताया कि वह एमबीबीएस कर डॉक्टर बनना चाहता है। पिता रणसिंह भी अारएमपी डाॅक्टर हैं।

खबरें और भी हैं...