पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सीएम के रोड शो में आठ की जेब कटी छह की नकदी और दो के फोन चोरी

सीएम के रोड शो में आठ की जेब कटी छह की नकदी और दो के फोन चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सीएम मनोहर लाल के रोड शो में जेबकतरों ने छह लोगों की नकदी और दो लोगों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को शिकायत में कपड़ा व्यापारी न्यू अग्रसेन काॅलोनी वासी राजेश जैन ने बताया कि चचेरा भाई अमित जैन विधायक के रिश्तेदार हैं। अपनी दुकान के बाहर ही सीएम के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाकर मेरी जेब से 24 हजार रुपए और भाई अमित जैन की जेब से मोबाइल फोन चुरा लिया था। इनके अलावा पुरानी अनाज मंडी निवासी राजकुमार की जेब से 17 हजार रुपए, रूप नगर, हांसी निवासी के 3500 रुपए व दस्तावेज, सेक्टर 14 वासी बंसी लाल भाटिया के 3 हजार रुपए व दस्तावेज, वकीलान बाजार के कैलाश शर्मा के 2500 रुपए, शांति नगर वासी दिशांत कुमार का मोबाइल व एसडी कार्ड और गुलाब सिंह चौक के पास अंजनी कुमार के 6 हजार रुपए चोरी कर लिए। (सीएम पर तेल फेंकने का आरोपी रिमांडर पर - पेज 6 पर)

खबरें और भी हैं...