हिसार | अंबाला के जगदेव सिंह संधू को गोपुत्र सेना का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। गोपुत्र सेना संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत सिंह ने संधू को नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर उपस्थित गोसेवकों को संबोधित करते हुए गोपुत्र संपत सिंह ने कहा कि इससे संगठन को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि वे अपने अनुभव और गोमाता के प्रति भाव के चलते जन जागरण अभियान की नई अलख जगाएंगे। इस अवसर पर सतीश सेठ, कीरतपाल सिंह उर्फ जोल्ली झांडी, कर्णदीप शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद नारंग मिंटा, विवेक आहूजा, हिमांशु गोल्डी, प्रमोद श्योकंद, प्रदीप, मनोज सेठ, मनदीप कोडवा, राहुल हांडा,अनिल साहली, सुभाष शर्मा, अमित सूद, आदित्य शर्मा आदि गोसेवकों को सम्मानित किया गया।