पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • केयर चैरिटेबल सोसायटी ने शुरू की डिस्पेंसरी सेवा

केयर चैरिटेबल सोसायटी ने शुरू की डिस्पेंसरी सेवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | केयर चैरिटेबल सोसायटी के तत्वाधान में दिल्ली रोड स्थित शीशमहल के पास लाचार, असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए एक निशुल्क केयर चैरिटेबल डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया। डिस्पेंसरी के शुभारंभ से पूर्व सोसायटी के सदस्यों ने पूजा अर्चना की।

सोसायटी के प्रधान अश्वनी गर्ग व सचिव संजय डालमिया ने बताया कि डिस्पेंसरी में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगों की जांच करके निशुल्क दवा दी जाएगी। डिस्पेंसरी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रमोद मित्तल प्रतिदिन सोमवार से शनिवार शाम 5 से 7 बजे तक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अश्वनी गर्ग, संजय डालमिया के अलावा संदीप पपनेजा, राहुल जैन, मोहित गर्ग, रोहित राठी, गोपाल डालमिया, अशोक मित्तल, मोतीलाल, नेहा गर्ग व सानिया गर्ग के अलावा अन्य सोसायटी सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...