हिसार | वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा पूर्वोत्तर छात्रों की नगर यात्रा 9 से 17 जून को आयोजित की जा रही हैं। संस्था के जिला अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल के अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया। प्रांत संगठन मंत्री जय भगवान ने बताया कि इस यात्रा के दौरान पूर्वोत्तर के लगभग 30 छात्र प्रतिदिन दो नगरों में पहुंचेंगे और नगरवासी उनका स्वागत करेंगे। परिवारों में पारिवारिक भाव जगाने के उद्देश्य के तहत नगर के कुछ परिवार अपने घरों में दो-दो छात्रों को ठहराएंगे।