हिसार | पुराने रेलवे पुल के पास सेव लाइफ चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्वास्थ्य संदेश हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश चंद्र ने बताया कि समाज में कुछ लोग बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब सहित अन्य नशा करके अपने शरीर को हानि पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य संदेश हस्ताक्षर अभियान के दौरान लगभग 250 लोगों ने नशा छोड़ने व नशा छुड़वाने का संकल्प लिया। 31 मई को धूम्रपान निषेध दिवस पर ट्रस्ट द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। हस्ताक्षर अभियान में राजेश कुमार, प्रदीप सभ्रवाल, विजय खन्ना, सुनील कुमार मित्तल व नीलम आदि भी उपस्थित रहे।