पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • प्राचीन काल से 2018 तक का संचार इतिहास बच्चों को समझाया

प्राचीन काल से 2018 तक का संचार इतिहास बच्चों को समझाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपुत्र सेना के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते संपत सिंह व अन्य।

भास्कर न्यूज| हिसार

बगला रोड स्थित प्रिसीडियम स्कूल में 18 मई को सुबह सभा में विश्व दूरसंचार दिवस व अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया। जिसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने जोश व उमंग के साथ भाग लिया।

सभा में सुविचार समाचार, भाषण, प्रश्न गोष्ठी व प्राचीन काल से 2018 तक का संचार इतिहास बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाया व बताया गया कि संचार के माध्यम से सभी काम कुछ समय में ही पूरे हो जाते हैं। छात्रों ने मूक प्रस्तुति के माध्यम से इतिहास के दर्शन करवाए व संग्रहालय का अर्थ स्पष्ट किया। अंत में उप-प्रधानाचार्या शालिनी चौधरी ने बच्चों को ज्ञानवर्धक सभा आयोजित करने पर बधाई दी।

उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में हमारे जीवन में संचार का बहुत अधिक महत्त्व है। साथ ही छात्रों को होने वाली ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...