पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की राज्य स्तरीय वर्कशॉप एवं सम्मान समारोह बिश्नोई धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकेश राजली की अध्यक्षता में हुई। संचालन महासचिव योगेश शांडिल्य और उद्घाटन राज्य सलाहकार नरेश कुमार ने किया। समारोह में मौजूदा दौर में दिव्यांग की दशा और दिशा, मंच का लक्ष्य और उद्देश्य तथा मंच के संविधान पर विस्तार से चर्चा की गई। फैसला लिया कि एक से सात जून तक विकलांग अधिकार मंच प्रदेश भर में अलग-अलग जिलों में धरने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को प्रमुखता के साथ उठाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष राजली ने बताया कि वर्कशॉप के दौरान दिव्यांग के हालातों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित कर विकलांग अधिनियम 2016 को लागू करने, दिव्यांग के खाली पदों को जल्द भरे जाने, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग को बस पास व पेंशन देने, दिव्यांग की पेंशन पांच हजार रुपए प्रतिमाह करने तथा बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने की मांग को उठाया गया। वर्कशॉप के दौरान दिव्यांगों ने मौजूदा बीजेपी सरकार की वादाखिलाफी पर रोष व्यक्त किया।

ये खिलाड़ी हुुए सम्मानित

वर्कशॉप के बाद दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि जिला रोजगार अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एकता भ्याण ने शिरकत की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक विजेताओं को सम्मानित किया और आह्वान किया कि वे पढ़ाई और खेलों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने झज्जर निवासी मुक्ता छिल्लर को पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त करने, करनाल निवासी नीलम को पंचकूला में आयोजित व्हील चेयर फेंसिंग में दो स्वर्ण व चार सिल्वर मेडल प्राप्त करने, करनाल निवासी गुलाब सिंह को व्हील चेयर फेंसिंग में दो सिल्वर व तीन ब्रान्ज मेडल प्राप्त करने, करनाल निवासी जगबीर सिंह को व्हील चेयर फेंसिंग में दो स्वर्ण पदक प्राप्त करने, हिसार निवासी रवीना शर्मा को सौ मीटर रेस मुकाबले में रजत व चार सौ मीटर से मुकाबले में स्वर्ण पदक प्राप्त करने, कुलेरी निवासी अमीन को क्रिकेट में ऑल राउंड परफॉरमेंस के लिए तथा जींद निवासी संदीप कुमार को हाई जंप में स्वर्ण व लॉग जंप मुकाबले में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया।

इस मौके पर अमित दिनोदिया, सहदेव सिहाग, सुनीता शर्मा, संदीप गोरखपुर, सुरेंद्र जांडली, मोहित सुहाग, योगेश, डॉ. बलजीत भ्याण, संदीप, पंकज शर्मा, राजबीर सरहेड़ा, धीरू भाई, राजेश पनिहार, महाबीर कुलेरी व महेंद्र मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...