हिसार | नागोरी गेट स्थित श्रीसनातन धर्म हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 20 मई को गंगाजल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव सचिव दयानंद बिंदल ने बताया कि इस दिन सुबह मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित एचकेएसडी स्कूल के प्रांगण में गंगाजल का वितरण किया जाएगा।
बिंदल ने अनुरोध किया है कि जरूरतमंद लोग अपने साथ खाली शुद्ध कैनी लाएं। प्रयोग की हुई बोतल या कैनी न लाएं।