पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बागवानी को बढ़ावा देने को दी जाएगी 14.24 करोड़ रुपए की अनुदान राशि

बागवानी को बढ़ावा देने को दी जाएगी 14.24 करोड़ रुपए की अनुदान राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसी कड़ी में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना में बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को 14 करोड़ 24 लाख रुपये की अनुदान राशि देने का लक्ष्य है। किसानों को अपनी परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी को भी बढ़ावा देना होगा, तभी किसान अपनी आय में बढ़ोतरी करने में सफल हो सकते हैं। बागवानी की तरफ किसानों को आकर्षित करने व इसे अपनाने के बारे प्रेरित करने के उद्देश्य से बागवानी विभाग एमआईडीएच स्कीम के तहत अनुदान राशि प्रदान करता है। वर्तमान समय में जिला के लगभग 4000 हेक्टेयर में बाग व 12500 हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जी की खेती की जा रही है।

इन फसलों में दी जाएगी सब्सिडी

लघु नर्सरी की स्थापना के लिए 7 लाख 50 हजार रुपए।

स्ट्राबेरी उत्पादन के लिए 25 लाख रुपए। नये बाग लगाने के लिए 29 लाख 15 हजार रुपए।

संकर सब्जी उत्पादन के लिए 40 लाख रुपए।

फूल व सुगंधित पौध की खेती के लिए 10 लाख रुपए।

मसाले-वाली फसल सामुदायिक पक्का टैंक के लिए 4 करोड़ रुपए।

मशरूम उत्पादन यूनिट के लिए 54 लाख रुपए।

पुराने बागों का सुधार व रखरखाव के लिए 8 लाख रुपए।

संरक्षित खेती के लिए 2 करोड़ 31 लाख 36 हजार रुपए।

बागवानी मशीनीकरण के लिए 12 लाख 65 हजार रुपए।

बागवानी में अनुदान देने के लिए 14 करोड़ 28 लाख रुपये के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

खबरें और भी हैं...