पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जमस की जिला स्तरीय कनवेंशन में रोजगार और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर तय होगी रणनीति

जमस की जिला स्तरीय कनवेंशन में रोजगार और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर तय होगी रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवादी महिला समिति 20 मई को जाट धर्मशाला में महिला रोजगार और महिला सुरक्षा मुद्दे पर जिला स्तरीय कनवेंशन का आयोजन करेगी। इस कनवेंशन में जिलेभर से सैकड़ों महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस सम्मेलन को आजाद हिंद फौज की कैप्टन लक्ष्मी सहगल की बेटी व आज के महिला आंदोलन की वरिष्ठ नेत्री सुभाषिनी अली सहगल और संगठन की ग्रामीण सब कमेटी संयोजक जगमति सांगवान संबोधित करेंगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा कार्यकर्ताओं की एक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की तैयारी को लेकर तीन कमेटियों का गठन किया गया। जिला सचिव शीला ने बताया कि कमलेश कैमरी, आशा खन्ना व शीला को इन कमेटियों का संयोजक बनाया गया है। सम्मेलन की सफलता के लिए हांसी ब्लॉक व कैमरी ग्रामीण कमेटी ने विभिन्न गांवों कैमरी, हरिकोट, मंगाली, गांधी नगर, स्याहड़वा, डाया व हरिता, बरवाला ब्लॉक में बहबलपुर, खेड़ी बर्की, जुगलान, राजली तथा हांसी ब्लॉक के गांव ढाणा, मिर्चपुर व घिराय आदि गांवों में मीटिंग चल रही हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाने की योजना बनाई जाएगी ताकि राज्य सरकार महिलाओं के लिए ठोस रोजगार नीति तैयार करे, जिससे हर काम चाहने वाली महिला को सम्मानजनक रोजगार मिल सके।

कनवेंशन में ये मुख्य मांगें उठेंगी

महिलाओं के लिए राज्य सरकार ठोस रोजगार नीति तैयार करे।

सभी विभागों में खाली पदों को भरा जाए।

महिलाओं को सभी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

हर जरूरतमंद महिला को रोजगार मिले, अन्यथा 6 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

सभी परियोजना वर्कर्स को पक्का किया जाए तथा कम से कम 18 हजार रुपए प्रति माह मेहनताना दिया जाए।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ब्याज रहित लोन दिया जाए व कुटीर उद्योग स्थापित किए जाए।

बुढ़ापा, विधवा, विकलांग व सामाजिक सुरक्षा पेंशन सभी पात्रों को मिले। राज्य भर में बढ़ रहे दुष्कर्म व अन्य महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाए और महिला सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाए।

खबरें और भी हैं...