पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सरकार की हठधर्मिता का जवाब देंगे रिटायर्ड कर्मचारी : घोड़ेला

सरकार की हठधर्मिता का जवाब देंगे रिटायर्ड कर्मचारी : घोड़ेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | रिटायर्ड कर्मचारी संघ की 20 मई को जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिला सचिव श्योचंद राम घोड़ेला व जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि बैठक में 11 मई को राज्यस्तरीय बैठक में लिए फैसलों को लागू करने पर विचार-विमर्श होगा। बैठक में सभी 13 ब्लॉकों के साथी भी हिस्सा लेंगे।

जिला सचिव ने कहा कि 20 मई को पारिजात चौक पर सर्व कर्मचारी संघ के सत्याग्रह आंदोलन में हर ब्लॉक से 5-5 साथी और जिला के पदाधिकारी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घोड़ेला ने कहा कि नगर पालिका के धरने को 11 दिन हो गए हैं, शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है, कर्मचारियों की मांगें जायज हैं, अत: सरकार को बिना देरी करे उन्हें मानकर लागू कराना चाहिए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ नगर पालिका कर्मचारियों के आंदोलन को पूर्ण सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मार्च माह में सरकार की ओर से मानी गई रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो जून माह में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...