पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सब्जी मंडी में अधिकारियों ने टमाटरों की गुणवत्ता जांची

सब्जी मंडी में अधिकारियों ने टमाटरों की गुणवत्ता जांची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | मार्केट कमेटी के अधिकारियों व एग्रो बिजनेस मैनेजर ने नई सब्जी मंडी का दौरा कर टमाटरों की जांच की। इस बारे में एक किसान ने सीएम विंडो पर शिकायत डाल रखी थी कि उसके टमाटर नहीं बिक रहे हैं। सीएम विंडो में शिकायत आने के बाद अधिकारियों ने मंडी का दौरा किया। मंडी में इस समय टमाटर के भाव दो से तीन रुपए किलो बिक रहे हैं। मार्केट कमेटी के सचिव अमनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने एग्रो बिजनेस मैनेजर और अन्य अधिकारियों के साथ मंडी में टमाटरों की क्वालिटी जांची। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपर भेजी गई है। अमनजीत सिंह घनघस ने बताया कि इस अवसर पर मंडी के प्रधान ओमप्रकाश राडा व आढ़ती राजेंद्र सैनी भी मौजूद रहे। वहीं आढ़तियों ने बताया कि जो टमाटर खराब हैं, उन्हें मंडी के व्यापारी नहीं खरीद रहे हैं। अच्छी किस्म के टमाटरों को ही खरीदा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...