पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सातजन्मों का अक्षय बंधन: 43 डिग्री तापमान में 137 नव युगलों ने अग्नि को बनाया साक्षी

सातजन्मों का अक्षय बंधन: 43 डिग्री तापमान में 137 नव युगलों ने अग्नि को बनाया साक्षी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर शहर में तीन स्थानों पर हुए सामूहिक विवाह में 137 जाेड़ा़ें ने सात फेरे लिए। नगर पालिका और जनपद पंचायत ने एसएनजी स्कूल ग्राउंड पर विवाह समारोह रखा। इसमें 98 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गायत्री परिवार केे सेठानी घाट स्थित गायत्री मंदिर परिसर में हुए विवाह समारोह में 23 जोड़ों ने सात फेरे लिए। वहीं मालाखेड़ी में पाल समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़ों का विवाह हुआ।

वहीं बुदनी में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 530 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एसएनजी स्कूल मैदान पर हुए समारोह में दो राउंड में गायत्री पद्धति से विवाह हुए। पहले 55, फिर 45 जोड़ों की विवाह प्रक्रिया पूरी कराई। समारोह की शुरुआत में मंच पर जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी, जनपद सीईओ, जनपद उपाध्यक्ष अतुल गौर, पूर्व नपा अध्यक्ष माया नारोलिया, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्रसिंह कुशवाह, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पियूष शर्मा आदि मौजूद थे।

हाथ पंखों के सहारे 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे

सोहागपुर| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बुधवार को वैवाहिक सम्मेलन एसजेएल उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर संपन्न हुई। गर्मी के चलते वर-वधु के रिश्तेदारों ने हाथ पंखा घुमाकर सात फेरे कराए। रिश्तेदारों ने गमछा और हाथ का पारंपरिक पंखा चलाकर वर-वधु को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर का तापमान और शामियाना में लोगों की वजह से गर्मी अधिक थी। पांडाल में सिर्फ चार कूलर लगाए गए जिनसे मंच पर उपस्थित अतिथियों को ठंडी हवा का अहसास होते रहा। कुल चार जोड़े सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। 83 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया। इनमें तीन दिव्यांग जोड़े भी शामिल थे। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह, एसडीएम ब्रजेश सक्सेना, तहसीलदार भास्कर गाचले, मंडल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, जनपद सीईओ बंदू सूर्यवंशी, पंचायत इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी, अभय खंडेलवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर बोदी में झारखंड़ी के पास कुशवाह समाज का विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें 16 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच मनमोहन कुशवाहा ने की। जिलाध्यक्ष गुरुदयाल कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, नर्मदाप्रसाद कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

होशंगाबाद। अक्षय तृतीया के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजन में विवाह जोडो को सामान दिया।

पाल समाज भवन निर्माण के लिए मिले साढ़े चार लाख रुपए

पाल धर्मशाला, शारदा कॉलोनी, मालाखेड़ी में पाल कल्याण समिति के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया सहित गणमान्यजन और समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। समाज अध्यक्ष छोटेलाल नीखर, उपाध्यक्ष राजेश पटेल, सचिव पतिराम फौजदार, मीडिया प्रभारी दयाराम फौजदार ने बताया कार्यक्रम में आए सांसद ने पाल भवन निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की, वहीं विस अध्यक्ष ने भी समाज के भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपए दिए। फौजदार ने बताया नव युगलों को गहनों सहित अन्य उपहार दिए गए।

सोहागपुर। पंखा और गमछा घुमाकर वर.वधु का गर्मी से राहत देते रिश्तेदार।

शार्ट सर्किट का खतरा, गर्मी का माहौल उतना नहीं था

शार्ट सर्किट का खतरा रहता है। इसलिए पंखे नहीं लगवाए गए। वैसे भी हवा चल रही है। इसलिए गर्मी का माहौल उतना नहीं था। बंदू सूर्यवंशी, सीईओ जनपद पंचायत सोहागपुर

दूल्हा-दुल्हन खुद को झलते रहे पंखा

होशंगाबाद|
कूलर और पंखे के इंतजाम के बावजूद बुधवार को तेज धूप के चलते तापमान 43 डिग्री रहा। ऐसे में दूल्हा- दुल्हन हाथ-पंखे या रूमाल से खुद को पंखा झलते रहे। समारोह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जोड़ों को पांच बर्तन और गहने दिए गए। दोपहर करीब 11.30 पर शुरू हुआ सामूहिक विवाह समारोह दोपहर बाद 4 बजे तक जारी रहा।

सम्मेलन में ऐसे दिखा गर्मी का असर, दुल्हनों को बार-बार लगी प्यास

चौरिया कुर्मी समाज के 54 जोड़ों की इटारसी में शादी

इटारसी|
चौरिया कुर्मी समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर में 54 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। सम्मेलन की खास बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल के बेटे और जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ पर्यवेक्षक ब्रजमोहन चौरे के बेटे का विवाह भी आदर्श विवाह सम्मेलन में हुआ। कुर्मी समाज का यह नौवा विवाह सम्मेलन था। कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से वर-वधु, उनके परिजन और सामाजिक बंधुओं का आना शुरू हो गया था।

मानागांव का जोड़ा नहीं आने से अंतरजातीय विवाह निरस्त, 95 जोड़ों ने लिए फेरे

माखननगर| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 95 जोड़ों ने सात फेरे लिए। मानागांव के जोड़े का अंतरजातीय विवाह निरस्त हो गया। सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक विजयपाल सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय व मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव ने नव दंपती को मंगलसूत्र और पैर पट्टी भेंट की। कार्यक्रम के सह प्रभारी शिवराम चौहान ने बताया 96 जोड़ों का पंजीयन किया था। मानागांव की रानी पिता किसनलाल यादव और रामकिशोर पिता लखनलाल कहार का अंतरजातीय विवाह का आवेदन का 23 नवंबर पंजीयन हुआ था। जोड़ा नहीं आने के कारण शादी निरस्त हो गई।

68 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

बनखेड़ी|
अक्षय तृतीया पर जय श्री सिद्धि विनायक जरारिया गार्डन में राजगोंड समाज एवं मछेराखुर्द में अखिल भारतीय क्षत्रिय किरार समाज के अलग-अलग विवाह सम्मेलन हुए। इसमें 68 वर-वधू वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधे। राजगोंड समाज सम्मेलन में सात फेरे और वरमाला से शास्त्री दीपनारायण दुबे मछेरकलां ने विवाह कराया। समिति ने वैवाहिक जोड़ों को पोषक, पांच रकम, पांच नाग बर्तन सहित अनेक सामग्री दी। होशंगाबाद ने मछेराखुर्द में 21 वां सामूहिक कराया।

अभी इसकी दूल्हा बनने की नहीं पढ़ने की उम्र है...

3 आयोजनों में 170 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

पिपरिया |
अक्षय तृतीया पर बुधवार को 3 स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलन हुए। 170 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कृषि मंडी प्रांगण में रजक समाज समिति के कार्यक्रम में 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। रजक महासभा ने संस्था के व्यय पर आयोजन कराया। पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिशंकर जायसवाल, अरविंद राय, हरि बाथरे, कैलाश बाथरे उपस्थित रहे। पंडित जितेंद्र कुमार शास्त्री ने विवाह कराए।

पचमढ़ी रोड स्थित शिवानी गार्डन में रघुवंशी समाज के 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। शासकीय आरएन एक्सीलेंस स्कूल मैदान में श्री नीलकंठ महादेव समिति ने नपा परिषद के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 154 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। पंडित बबलू भार्गव ने विवाह कराए। विवाह उपरांत ड्रॉ भी निकाले गए। बाइक, टेलीविजन सेट, अलमारी, कूलर और ड्रेसिंग टेबल भेंट की। समिति की महिला सदस्यों ने भी सहयोग दिया। होशंगाबाद के अलावा रायसेन, छिंदवाड़ा, कटनी, जबलपुर सहित अन्य स्थानों के जोड़े शामिल हैं। समिति सदस्य नपा अध्यक्ष राजीव जायसवाल, विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...