पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • नशे में पिकअप चालक ने खंभे को मारी टक्कर, दुकानदार ने पीछा कर पकड़ा

नशे में पिकअप चालक ने खंभे को मारी टक्कर, दुकानदार ने पीछा कर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| अमर चौक पर बुधवार रात नशे में धुत पिकअप चालक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। चालक बेहद नशे में था आैर तेज रफ्तार से चोरी की पिकअप चला रहा था। स्थानीय दुकानदार अविनाश मूलचंदानी (23) ने बाइक से उसका कालिका नगर तक पीछा कर पकड़वाया। अविनाश के मुताबिक चालक नशे में था मार्केट में और हादसा कर सकता था। उसे रोका तो वह वापस कालिका नगर की ओर पिकअप लेकर भाग गया। कालिका नगर में उसकी पिकअप बंद पड़ गई। अविनाश ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि थाने में कोई केस दर्ज नहीं हुआ। अमर चौक के दुकानदारों के मुताबिक कई बार खंभा हटाने की मांग की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...