पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • बच्चाें ने रंगोली से दिया शिक्षा का संदेश, विप्र गौरव का सम्मान

बच्चाें ने रंगोली से दिया शिक्षा का संदेश, विप्र गौरव का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर राजा मोहल्ले में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता हुई। भगवान श्रीपरशुराम प्रकटोत्सव समिति राजा मोहल्ला के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया बुधवार प्रातः 8 बजे रंगोली, 10 बजे मेहंदी स्पर्धा हुई। बच्चों ने रंगाेली से शिक्षा का संदेश दिया।

शाम 7.30 बजे ब्राह्मण समाज के गौरव भगवान परशुराम का पूजन हुआ। इसके बाद विप्र सामान्य ज्ञान स्पर्धा, रंगोली तथा मेंहदी स्पर्धा के विजेताओं को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

शाम को मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, प्रकाश रेवाशंकर दवे जबलपुर, प्रो. श्रीकृष्ण मेहता और शासकीय अधिवक्ता केके थापक ने विजेताओं और प्रतिभाओं का सम्मान किया। सभी को शाल श्रीफल, फरसा और भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

परशुराम जयंती

भगवान श्रीपरशुराम प्रकटोत्सव समिति ने राजा मोहल्ला में कराया कार्यक्रम

होशंगाबाद। राजा मोहल्ला में सर्व ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को परशुराम जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गया

भास्कर संवाददाता|होशंगाबाद

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर राजा मोहल्ले में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता हुई। भगवान श्रीपरशुराम प्रकटोत्सव समिति राजा मोहल्ला के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया बुधवार प्रातः 8 बजे रंगोली, 10 बजे मेहंदी स्पर्धा हुई। बच्चों ने रंगाेली से शिक्षा का संदेश दिया।

शाम 7.30 बजे ब्राह्मण समाज के गौरव भगवान परशुराम का पूजन हुआ। इसके बाद विप्र सामान्य ज्ञान स्पर्धा, रंगोली तथा मेंहदी स्पर्धा के विजेताओं को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

शाम को मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, प्रकाश रेवाशंकर दवे जबलपुर, प्रो. श्रीकृष्ण मेहता और शासकीय अधिवक्ता केके थापक ने विजेताओं और प्रतिभाओं का सम्मान किया। सभी को शाल श्रीफल, फरसा और भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इनका हुआ सम्मान

वरिष्ठ सम्मानः सर्वश्री नंदकिशोर तिवारी, सुशीला देवी थापक, प्रेमलता मिश्रा।

विप्र गौरव: डाॅ. ललित मोहन पंत (नसबंदी आपरेशन में विश्व रिकाॅर्ड), दिनेश तिवारी (समाजसेवी और सेवानिवृत्त एसडीओ सिंचाई विभाग), संतोष व्यास (कवि), नित्यगोपाल कटारे (संस्कृतविद और कवि), डॉ. एलएल दुबे (सेवानिवृत्त प्राचार्य नर्मदा कॉलेज), समाजसेवी आईडी दुबे, रामकृष्ण दुबे, रामदास बोहरे, जीएन लुटोरिया, प्रकाश तिवारी, अभिषेक दुबे (प्राचार्य), संजीव शर्मा, कथावाचक तरुण तिवारी पुष्कर परसाई, सुनील भार्गव, मीडियाकर्मी राजीव कुमार मिश्रा, राजेंद्र परसाई, संजय उपाध्याय, नम्रता जोशी (शिक्षक आर्ट आॅफ लिविंग), पूजा शर्मा (पार्षद) और श्रद्धा शुक्ला

प्रतिभा सम्मान: आशी चौबे को कक्षा 12वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने पर और आयुष भट्ट को गोसेवा करने पर सम्मानित किया जाएगा।

कर्मठ कार्यकर्ता सम्मान: सीमा तिवारी, देवेंद्र दुबे इटारसी, अभिषेक दुबे पवारखेड़ा

विशेष सहयोग: विक्रम परते

सामान्य ज्ञान स्पर्धा

नाम स्थान

जयम थापक प्रथम

यशस्वी जोशी द्वितीय

निहारिका जोशी तृतीय

रंगोली: प्रथम विदुषी भट्ट, द्वितीय प्रियांशी जोशी और तृतीय संचारी दुबे

मेहंदी: यज्ञेशी जोशी प्रथम, द्वितीय यशस्वी जोशी और तृतीय स्नेहा द्विवेदी

खबरें और भी हैं...